Tuesday, December 18, 2018

केवल मोदीजी

केवल मोदीजी 

मोदी विरोधी यानि देश द्रोही 
देश को उठाना है या देश को गिराना है
विकल्प क्या है तुम्हारा 
ये आज दुनिया को बताना है 
तात्कालिक परिणाम चाहिए 
या देश का विकास चाहिए 
मुफ्त का सामान चाहिए 
या श्रम में हाथ बँटाना है 

बरसों से गुलाम देश की बागडोर 
अपने हाथों में फिर से थामना है 
या यूँ ही सरे बाजार लूटने देना है
कभी मुगल, कभी गोरे औ' कभी कांग्रेस के हाथों है 
मिली स्वतंत्रता के नाम पर 1947 की झूठी भोर 
सत्ता स्थानांतरण विदेशियों से गद्दारों की ओर 
अब सच में सुसज्जित सुन्दर राम राज्य बनाना है

अब जब आया है एक देवदूत 
पर्वत बनने और हिम्मत से जूझने 
पथप्रदर्शित करने 
मत चूको अब की
कि किस्मत कही छीन ना ले 
ये मौका सुनहरा भी अपने दामन से
जो मिला है पश्चात सहस्र वर्षो के  

उठो अपने स्वार्थ से ऊपर
ठान लो कि देश को उठाना है
सदियों से चमकती हमारी सभ्यता 
लुट रही सहस्र वर्षों से, पुनः इसे चमकने का
उठने का, दुनिया पर शासन करने का 
सर्वोत्तम साबित होने का अवसर तो दो
देश का साथ दो यानि मोदी जी का साथ दो  

करो निर्णय कि बने रहना है मोदी विरोधी 
और बन भागीदार करना देश द्रोही 
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना 
या पाकिस्तान को ही हिंदुस्तान बनाना 
ये निर्णय नहीं हिंदु मुस्लिम का 
ये निर्णय है प्रेम का या विद्रोह का 
स्वदेश का या मृत देश का 

निर्णय जीवन या नर्क का, चुन लो समय रहते
जयहिंद करना या जयचंद बनना
इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं
और हमे उसी को उठाना है
तो भई वोट दो भई वोट दो 
मोदी जी को वोट दो 
औ' ठान लो कि उनको बहुमत से जिताना है ||

|♥| जय हिन्द |♥|

-- सुश्री नीरजा राज कालरा

Badhaayi